राजगढ़ में सहयोगी पत्रकार संगठन का जिला सम्मेलन सम्पन्न, मंत्री गौतम टेटवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने की सराहना

राजगढ़। सहयोगी पत्रकार संगठन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन रविवार को जिले में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी,पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य, राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज, एडिशनल एस पी बंजारे सहित जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार गोपाल विजयवर्गी,महेश गुप्ता एवं रमेश शर्मा को शाल श्रीफल एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया। तथा सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को महर्षि नारद मुनि का चित्र भेंट किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।मुख्य अतिथि डॉ. गौतम टेटवाल ने अपने संबोधन में पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने सहयोगी पत्रकार संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन पत्रकारों के बीच समन्वय और संवाद को मजबूत करते हैं।वहीं विधायक अमर सिंह यादव और हजारीलाल दांगी ने भी अपने उद्बोधन में पत्रकारों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में जागरूकता लाने में मीडिया की अहम भूमिका है। उन्होंने संगठन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।जनसंपर्क अधिकारी हिमांशी बजाज ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की बात कही और विभाग की ओर से सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान सहयोगी पत्रकार संगठन के रामबाबू गौड़, जगदीश सिसोदिया, सुनील कारपेंटर, राहुल बना नितेश बैरागी,होकम प्रजापति, नागेश पाटीदार,सुनील यादव, नरेन्द्र राजपूत, ब्रजमोहन, मनोज नागर, राधेश्याम नागर, संजय सक्सेना सतीश परमार सहित बड़ी संख्या में सदस्य गण मौजूद रहे।