भैंसवा माता में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

सारंगपुर। ग्राम भारती शिक्षा समिति, जिला ब्यावरा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भैंसवा माता में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री महेश जी नागर, श्री कैलाश जी राठौर, श्री रमेश जी गुर्जर, श्री चरण सिंह नागर, श्री लीलाधर जी नागर, श्री सुनील नागर, श्री बलदेव जी रजक, श्री रामप्रसाद जी मालवीय, श्री रामबाबू योगी, श्री राहुल जोशी एवं श्री दीपक राठौर उपस्थित रहे।परीक्षा परिणाम में कक्षा अरुण से चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी एवं अष्टमी तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र भैया यशराज नागर के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विशेष रूप से बधाई दी गई।विद्यालय परिवार द्वारा सभी मेधावी भैया-बहनों को प्रोत्साहन स्वरूप उनके अभिभावकों को पक्षियों को पानी पिलाने हेतु जल पात्र भेंट किए गए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह उमठ, श्री चुन्नीलाल जोशी, श्री लाखन सिंह गुर्जर, श्री सुनील धाकड़, श्री पंकज सिंह, श्री प्रेम सिंह, सुश्री शिवानी नागर, सुश्री जानकी पाटीदार, सुश्री रक्षा कारपेंटर, सुश्री रवीना विश्वकर्मा, श्रीमती संजना गोस्वामी, श्रीमती ज्योति नागर एवं श्री घीसालाल भिलाला (सेवक) सहित विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।