थाना बोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: ₹25 हजार का इनामी शातिर वारंटी गिरफ्तार

राजगढ़। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों, स्थायी वारंटियों एवं वसूली वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना बोडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर एवं इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के अपराध क्रमांक 241/2022 के तहत धारा 380, 411, 413, 414, 149, 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी भादवि में वांछित आरोपी राजेंद्र पिता भगवान सिंह सांसी, निवासी ग्राम कड़िया सांसी, घटना के बाद से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, प्रयागराज द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।आरोपी के विरुद्ध थाना बोडा सहित विभिन्न जिलों में 12 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह एक शातिर चोर एवं आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसकी गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बोडा द्वारा विशेष टीम गठित की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।दिनांक 25 मार्च 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम कड़िया सांसी में दबिश देकर पुलिस टीम ने आरोपी राजेंद्र (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को पुलिस टीम द्वारा प्रयागराज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।सराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बोडा उनि. देवेन्द्र राजपूत, सहायक उप निरीक्षक समीर खान, सहायक निरीक्षक मांगीलाल शिवहरे, प्रधान आरक्षक 642 रामनारायण जटिया, आरक्षक 823 कपिल अटारिया, आरक्षक 922 सुनील सोलंकी, आरक्षक 884 धर्मेंद्र जाटव, आरक्षक 334 दुष्यंत जाट एवं आरक्षक 686 पूजा मुबेल का विशेष योगदान रहा।