ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को बड़ी राहत, 03 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 03 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा, जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर और मदार-कोलकाता-मदार के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल (09707/09708)

गाड़ी संख्या 09707 खातीपुरा से 15 अप्रैल से 29 अप्रैल 2026 तक (03 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09708 हावड़ा से 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक (03 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को रात 12:15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह, टूंडला, कानपुर, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., गया, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान सहित कई स्टेशनों पर रहेगा।

जोधपुर-आसनसोल स्पेशल (04819/04820)

गाड़ी संख्या 04819 जोधपुर से 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक (03 ट्रिप) प्रत्येक मंगलवार को शाम 5 बजे रवाना होकर गुरुवार सुबह 4:55 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04820 आसनसोल से 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक (03 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7:55 बजे रवाना होकर शुक्रवार शाम 6:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

यह ट्रेन डेगाना, मकराना, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह, टूंडला, कानपुर, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., पटना, मोकामा, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

मदार-कोलकाता स्पेशल (09605/09606)

गाड़ी संख्या 09605 मदार से 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक (03 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे रवाना होकर शनिवार रात 9:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 09606 कोलकाता से 19 अप्रैल से 3 मई 2026 तक (03 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को रात 12:50 बजे रवाना होकर सोमवार दोपहर 2 बजे मदार पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह, टूंडला, कानपुर, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., गया, धनबाद, आसनसोल, बर्धमान, बैण्डेल और नैहाटी स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की जानकारी और आरक्षण स्थिति IRCTC वेबसाइट या रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर लें।

ग्रीष्मावकाश में इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।