ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी

जयपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 12 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक कुल 08 ट्रिप में किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को भावनगर टर्मिनस से 04:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सोमवार को 15:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 13 अप्रैल 2026 से 01 जून 2026 तक कुल 08 ट्रिप में किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार से 16:25 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 04:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार यह विशेष रेलसेवा मार्ग में सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, सुरेन्द्रनगर गेट, विरमगाम, आम्बली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली, मारवाड़, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत, अम्बाला कैंट, सहारनपुर तथा रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

ट्रेन की संरचना में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 02 सेकंड एसी, 06 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 द्वितीय साधारण श्रेणी तथा 02 पावरकार शामिल रहेंगे।

तकनीकी कार्य के कारण दो तिथियों पर मार्ग रहेगा परिवर्तित रेलवे प्रशासन ने बताया कि बीकानेर मंडल के दुधवाखारा एवं सादुलपुर स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कुछ तिथियों पर यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 09271 जो 19 अप्रैल और 26 अप्रैल 2026 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-रींगस-नारनौल-रेवाड़ी-भिवानी होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव मकराना, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर रहेगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09272 जो 20 अप्रैल और 27 अप्रैल 2026 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया भिवानी-रेवाड़ी-नारनौल-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का ठहराव रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा एवं मकराना स्टेशनों पर रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय एवं मार्ग की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त कर लें।