मुरादाबाद में कपड़े की दुकान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

मुरादाबाद में कपड़े की दुकान में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

कटघर थाना क्षेत्र की घटना, आग लगने के कारणों की जांच जारी

मुरादाबाद। शहर के कटघर थाना क्षेत्र में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन फायर स्टेशन कटघर की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी मिलने पर एफएफएसओ मोहित कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे रेस्क्यू व फायर ऑपरेशन की निगरानी करते हुए आग को नियंत्रित कराया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग से दुकान में रखा सामान जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।