मूक माटी एक्सप्रेस में बढ़े दो अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा कंफर्म बर्थ की सुविधा

नागपुर। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 11702/11701 जबलपुर?रायपुर?जबलपुर मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से यात्रियों को अधिक सीट/बर्थ उपलब्ध होंगी और यात्रा पहले से अधिक आरामदायक बन सकेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह बदलाव ट्रेन की संरचना में दो चरणों में लागू किया जाएगा।

पहले चरण में 13 अप्रैल 2026 से ट्रेन के कोचों की संख्या 16 से बढ़ाकर 18 कर दी जाएगी। इस दौरान ट्रेन में 1 वातानुकूलित चेयर कार, 1 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 1 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 4 द्वितीय श्रेणी आरक्षित सीट, 8 सामान्य/अनारक्षित कोच, 1 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच तथा 1 जनरेटर कार सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

वहीं दूसरे चरण में 14 मई 2026 से ट्रेन में कुल कोच संख्या 18 ही रहेगी, लेकिन कोचों की श्रेणियों में संशोधन किया जाएगा। इसके तहत ट्रेन में 1 वातानुकूलित चेयर कार, 1 द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, 2 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, 1 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 4 द्वितीय श्रेणी आरक्षित सीट, 7 सामान्य/अनारक्षित कोच, 1 दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड कोच तथा 1 जनरेटर कार शामिल रहेंगे।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी टिकट श्रेणी और कोच संख्या की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे के इस फैसले से जबलपुर-रायपुर रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।