नागपुर स्टेशन का आधुनिकीकरण: प्लेटफॉर्म नंबर-2 52 दिनों तक रहेगा बंद, कुछ यात्री ट्रेनें होंगी नियंत्रित

नागपुर स्टेशन का आधुनिकीकरण: प्लेटफॉर्म नंबर-2 52 दिनों तक रहेगा बंद, कुछ यात्री ट्रेनें होंगी नियंत्रित

कंकॉर्स निर्माण कार्य के चलते 7 अप्रैल से 28 मई तक प्रभावित रहेगा परिचालन

नागपुर। मध्य रेलवे द्वारा नागपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत महत्वपूर्ण उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन पर कंकॉर्स निर्माण कार्य के लिए प्लेटफॉर्म क्रमांक-2 को दिनांक 07 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक कुल 52 दिनों के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने बताया कि इस अवधि के दौरान नागपुर स्टेशन और यार्ड क्षेत्र में प्लेटफॉर्म की उपलब्धता अस्थायी रूप से कम हो जाएगी, जिससे कुछ यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। कई ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा या वे निर्धारित समय से विलंब से रवाना होंगी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि कार्य पूर्ण होने के बाद नागपुर स्टेशन पर यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रेलवे के अनुसार प्लेटफॉर्म बंद रहने के दौरान निम्नलिखित प्रमुख यात्री ट्रेनें नियंत्रित/विनियमित की जाएंगी?

गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार?लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस)

नागपुर आगमन समय 13:20 बजे, यह ट्रेन 07 अप्रैल से 28 मई 2026 तक लगभग 2 घंटे 15 मिनट नियंत्रित/विलंब से रवाना की जाएगी।

गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार?लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस)

नागपुर आगमन समय 14:20 बजे, यह ट्रेन 08 अप्रैल से 28 मई 2026 तक लगभग 1 घंटे 10 मिनट नियंत्रित/विलंब से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 22906 (शालीमार?ओखा एक्सप्रेस)

नागपुर आगमन समय 14:20 बजे, यह ट्रेन 07 अप्रैल से 26 मई 2026 तक लगभग 1 घंटे 10 मिनट नियंत्रित/विलंब से चलेगी।

गाड़ी संख्या 12906 (शालीमार?पोरबंदर एक्सप्रेस)

नागपुर आगमन समय 14:20 बजे, यह ट्रेन 10 अप्रैल से 23 मई 2026 तक लगभग 1 घंटे 10 मिनट नियंत्रित/विलंब से रवाना की जाएगी।

रेलवे ने बताया कि यह नियंत्रण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में ?नो रूम? स्थिति के कारण किया जा रहा है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। ट्रेन की स्थिति जानने के लिए यात्री NTES ऐप या रेलवे पूछताछ सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।

रेलवे ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया