नागपुर मंडल से गोंदिया–रक्सौल–गोंदिया साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म बर्थ की सुविधा

नागपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया?रक्सौल?गोंदिया के मध्य साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08867/08868 को दोनों दिशाओं में 10-10 फेरों के लिए संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा और कन्फर्म बर्थ मिलने में राहत मिलेगी।

गाड़ी संख्या 08867 (गोंदिया?रक्सौल) समर स्पेशल

यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 अप्रैल 2026 से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोंदिया से प्रातः 06:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा एवं सीतामढ़ी होते हुए सायं 17:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08868 (रक्सौल?गोंदिया) समर स्पेशल

वापसी में यह ट्रेन 26 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक प्रत्येक रविवार को रक्सौल से शाम 19:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ होते हुए प्रातः 07:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

कोच संरचना

यह समर स्पेशल ट्रेन कुल 20 आईसीएफ कोचों के साथ संचालित होगी, जिसमें?

एसएलआरडी ? 2 कोच

सामान्य श्रेणी ? 4 कोच

शयनयान (स्लीपर) ? 10 कोच

थर्ड एसी ? 4 कोच शामिल हैं।

मार्ग एवं प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए रक्सौल तक जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा रेलवे पूछताछ से प्राप्त कर लें।