मुरादाबाद में फायर सीजन को लेकर अग्निशमन विभाग का अभियान तेज, स्कूल-कॉलेजों में फायर ऑडिट व प्रशिक्षण

मुरादाबाद। फायर सीजन को ध्यान में रखते हुए जनपद मुरादाबाद में अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 09 अप्रैल को महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवा, उत्तर प्रदेश,के 02 अप्रैल से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के आदेशानुसार संचालित किया जा रहा है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुरादाबाद के दिशा-निर्देशन में स्कीम नंबर-02 के तहत प्रभारी अग्निशमन केंद्र हैलेट रोड/कटघर द्वारा जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फायर ऑडिट, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं इवैकुएशन (आपातकालीन निकासी) संबंधी निरीक्षण किया जा रहा है।

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। विभाग द्वारा संस्थानों को निर्देशित किया जा रहा है कि वे मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण, फायर अलार्म, इमरजेंसी एग्जिट और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि से बचा जा सके।

अग्निशमन विभाग द्वारा जिन संस्थानों में निरीक्षण एवं प्रशिक्षण कार्य किया गया, उनमें शामिल हैं?

अहिल्या बाई होलकर कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, असलमपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद

सेंट मारिया कॉन्वेंट स्कूल, आशीष नगर, थाना भगतपुर, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद

एचएसबी इंटर कॉलेज, लाजपत नगर, मुरादाबाद

ऋषि बाल इंटर कॉलेज, कांठ, मुरादाबाद

गुड सैम्पट अकादमी, कांठ, मुरादाबाद

डॉ. देवेंद्र सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, बिलारी, मुरादाबाद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और जिले के अन्य शिक्षण संस्थानों का भी फायर ऑडिट कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने सभी संस्थानों से अपील की कि अग्नि सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करें।