मुरादाबाद में 8 स्थानों पर खुलीं नई कंपोजिट शराब दुकानें, आबकारी विभाग को मिलेगा बड़ा राजस्व

मुरादाबाद। जिले में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से 8 स्थानों पर नई कंपोजिट शराब दुकानें खोली गई हैं। इन दुकानों पर अब एक ही स्थान पर विदेशी शराब के साथ बीयर भी उपलब्ध रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी और बिक्री में बढ़ोतरी के साथ सरकार को राजस्व लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन स्थानों पर नई कंपोजिट शराब दुकानें खोली गई हैं, उनमें प्रमुख रूप से?

शाहपुर चौराहा, रूपपुर बहादुरपुर, भीतखेड़ा चौराहा, हटहट, मोहनपुर, रामूवाला गनेश, दारापुर और गक्खरपुर शामिल हैं।

जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इन नई दुकानों के खुलने से ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों में शराब की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही आबकारी विभाग को लाइसेंस शुल्क और बिक्री से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

स्थानीय स्तर पर इन दुकानों को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं। जहां कुछ लोग इसे सुविधा मान रहे हैं। फिलहाल विभागीय स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूरी कर दुकान संचालन की प्रक्रिया पूरी होके दुकान खोली जा रही है।

आबकारी विभाग के अनुसार नई कंपोजिट दुकानों के संचालन से जिले में शराब बिक्री व्यवस्था व्यवस्थित होगी और सरकार की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।