08 नई शराब की दुकानों के लिए 411 आवेदन, कल खुलेगी किस्मत की पर्ची

ब्रेकिंग न्यूज़

08 नई शराब की दुकानों के लिए 411 आवेदन, कल खुलेगी किस्मत की पर्ची

सुबह 11 बजे होगा आवंटन, जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने दी जानकारी

मुरादाबाद। जनपद में खुलने जा रही 8 नई शराब की दुकानों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इन दुकानों के आवंटन के लिए कुल 411 लोगों ने आवेदन किया है। अब सभी आवेदकों की किस्मत का फैसला कल सुबह 11 बजे होगा, जब लॉटरी/आवंटन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला आबकारी अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 नई दुकानों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। कल निर्धारित समय पर प्रक्रिया पूरी कर यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसे दुकान का लाइसेंस मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी और सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

कल 11 बजे तय होगा किस्मत का फैसला, किसे मिलेगी नई दुकान की चाबी!