गोंदिया स्टेशन पर गैर-इंटरलॉकिंग कार्य, 6 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

गोंदिया स्टेशन पर गैर-इंटरलॉकिंग कार्य, 6 ट्रेनों का मार्ग बदला गया

नागपुर मंडल में शैडो ब्लॉक के चलते अप्रैल से मई तक रहेगा रूट डायवर्जन

रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि नागपुर मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर गैर-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए शैडो ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे के अनुसार यह मार्ग परिवर्तन संबंधित ट्रेनों के प्रारंभिक स्टेशन से निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रभावी रहेगा।

मार्ग परिवर्तित की गई ट्रेनें

07075 हैदराबाद?गोरखपुर एक्सप्रेस

अवधि: 10.04.2026 से 29.05.2026 (प्रत्येक शुक्रवार)

परिवर्तित मार्ग: वर्धा?बडनेरा?चांदुर बाजार?नरखेड़?इटारसी के रास्ते

07076 गोरखपुर?हैदराबाद एक्सप्रेस

अवधि: 12.04.2026 से 24.05.2026 (प्रत्येक रविवार)

परिवर्तित मार्ग: इटारसी?नरखेड़?चांदुर बाजार?बडनेरा?वर्धा के रास्ते

05073 बेंगलुरु?लालकुआं एक्सप्रेस

अवधि: 07.04.2026 से 26.05.2026 (प्रत्येक मंगलवार)

परिवर्तित मार्ग: वर्धा?बडनेरा?चांदुर बाजार?नरखेड़?इटारसी के रास्ते

05074 लालकुआं?बेंगलुरु एक्सप्रेस

अवधि: 11.04.2026 से 23.05.2026 (प्रत्येक शनिवार)

परिवर्तित मार्ग: इटारसी?नरखेड़?चांदुर बाजार?बडनेरा?वर्धा के रास्ते

06509 बेंगलुरु?दानापुर एक्सप्रेस

अवधि: 13.04.2026 से 25.05.2026 (प्रत्येक सोमवार)

परिवर्तित मार्ग: वर्धा?बडनेरा?चांदुर बाजार?नरखेड़?इटारसी के रास्ते

06510 दानापुर?बेंगलुरु एक्सप्रेस

अवधि: 08.04.2026 से 27.05.2026 (प्रत्येक बुधवार)

परिवर्तित मार्ग: इटारसी?नरखेड़?चांदुर बाजार?बडनेरा?वर्धा के रास्ते

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति, समय और मार्ग संबंधी जानकारी रेलवे पूछताछ सेवा या अधिकृत वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।