सचखंड एक्सप्रेस में मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद

फिरोजपुर। अमृतसर से नांदेड़ जा रही ट्रेन संख्या 12715 (सचखंड एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के कोच बी-4 में सीट संख्या 1 पर यात्रा कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ ने मामले की जांच शुरू की और एक युवक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान युवक के पास से यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया गया।

इसके अलावा तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विभाग के एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी मिला। ट्रेन के राजपुरा स्टेशन पहुंचने पर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हवाले कर दिया गया।

टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यह सराहनीय कार्रवाई संभव हो सकी।

फिरोजपुर मंडल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी.