अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एलआईएस पेशेवरों का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों को मिली पहचान

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस द्वारा आयोजित ?इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन इमर्जिंग ट्रेंड्स इन लाइब्रेरिज? के अंतर्गत आयोजित पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर देशभर से आए शिक्षाविदों, पुस्तकालय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया, जिससे पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान (एलआईएस) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने का सशक्त मंच तैयार हुआ।

कार्यक्रम में मेधा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, अलीगढ़ द्वारा शिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एलआईएस पेशेवरों को सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा इस प्रकार की पहल के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026 प्रो. एस. मुस्तफा के.क्यू. जादी (पूर्व अध्यक्ष, डीएलआईएस, एएमयू) तथा प्रो. प्रीति महाजन (पूर्व विभागाध्यक्ष, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़) को उनके दीर्घकालीन अकादमिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। बेस्ट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन प्रोफेशनल अवॉर्ड 2026 डॉ. मुनब्बर इकबाल (डिप्टी लाइब्रेरियन, एएमयू) को डिजिटल लाइब्रेरी विकास और आईसीटी आधारित सेवाओं में योगदान के लिए दिया गया। वहीं बेस्ट अकादमिक लाइब्रेरियन अवॉर्ड 2026 डॉ. राजेश कुमार (मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, फरीदाबाद) को मिला। बेस्ट यंग एलआईएस टीचर अवॉर्ड 2026 डॉ. मोहम्मद नाजिम (एएमयू) को उत्कृष्ट शिक्षण व शोध के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट इमर्जिंग लाइब्रेरी प्रोफेशनल अवॉर्ड शमसुल जमान खान, बेस्ट यंग लाइब्रेरी प्रोफेशनल अवॉर्ड डॉ. विपिन कुमार तथा बेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इन एलआईएस एजुकेशन अवॉर्ड इम्तियाज हक को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण एयर वाइस मार्शल डॉ. देवेश वत्स और एएमयू के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मौ. मोहिसन खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेधा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सचिव प्रो. राजेश उपाध्याय ने डिजिटल युग में एलआईएस पेशेवरों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए नवाचार और समर्पण पर बल दिया।