हरदोई में मिशन शक्ति अभियान के तहत बावन में चौपाल, महिलाओं को सुरक्षा व जागरूकता की दी गई जानकारी, ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में किया गया जागरूक

हरदोई। जनपद के कोतवाली लोनार क्षेत्र के कस्बा बावन में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा) की जानकारी दी गई। साथ ही इन नंबरों के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया।
मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक पूजा चौधरी ने बालिकाओं को ?गुड टच? और ?बैड टच? के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत परिवार या पुलिस को सूचित करें।
इसके अलावा महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इस मौके पर उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, कांस्टेबल जोगेंद्र पाल, महिला आरक्षी अनीता जायसवाल, महिला आरक्षी रिचा रानी सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था, जिससे वे किसी भी परिस्थिति में निडर होकर अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें।