इतवारी-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी में संशोधन

इतवारी-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी में आंशिक संशोधन

02 अप्रैल से 25 जून तक चलेगी साप्ताहिक विशेष गाड़ी

नागपुर। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा नागपुर मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी?शालीमार?नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य चलाई जा रही साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए संशोधित समय के अनुसार ट्रेन परिचालन की जानकारी जारी की है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08865 (इतवारी?शालीमार) का संचालन 02 अप्रैल 2026 से 25 जून 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को किया जाएगा। यह ट्रेन इतवारी स्टेशन से 17:10 बजे रवाना होकर गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर एवं संतरागाछी जंक्शन होते हुए शालीमार स्टेशन पर 14:00 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08866 (शालीमार?इतवारी) का संचालन 03 अप्रैल 2026 से 26 जून 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन शालीमार स्टेशन से 18:00 बजे रवाना होकर संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ एवं गोंदिया होते हुए इंतवारी स्टेशन पर 15:35 बजे पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव

यह समर स्पेशल गाड़ी अपने मार्ग में गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

कोच संरचना

रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 21 (आईसीएफ) कोच लगाए गए हैं, जिनमें 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य श्रेणी, 10 शयनयान, 03 एसी थ्री-टियर, 01 एसी टू-टियर, 01 पैंट्री कार और 01 वीपीयू शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी एवं कोच उपलब्धता की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एनटीईएस (NTES) ऐप का उपयोग करें।