बिलग्राम में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी जब्त; जांच जारी

बिलग्राम में अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी जब्त; जांच जारी

वायरल ऑडियो के बाद प्रशासन सक्रिय, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

#Hardoi
.
जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर वायरल हुए एक ऑडियो के बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को थाना क्षेत्र के गदुआपुर गांव में खनन की शिकायत मिलने पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर बिलग्राम थाने भेज दिया।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस स्थान पर खनन की शिकायत मिली, वहां कुछ लोग मौजूद थे, हालांकि प्रशासनिक टीम के पहुंचने से पहले वे मौके से हट गए। पुलिस ने फिलहाल मशीन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार कुछ व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं,लेकिन पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी की पुष्टि नहीं की है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि खनन कार्य के लिए किसी प्रकार की अनुमति ली गई थी या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए। खनन संबंधित स्थान के सीसीटीवी फुटेज, खनन माफियों की आपसी कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जाए , ताकि तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट हो सके।

फिलहाल प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।

#HardoiPolice #DMHardoi #UPPolice #hilightseveryonefollowers #बिलग्राम