खनन ऑडियो कांड: वर्दी पर दाग या ‘उधार’ का बहाना? सवालों के घेरे में सिस्टम

खनन ऑडियो कांड: वर्दी पर दाग या ?उधार? का बहाना? सवालों के घेरे में सिस्टम

हरदोई/बिलग्राम:
.
बिलग्राम थाना क्षेत्र से वायरल हुए कथित खनन ऑडियो ने पूरे प्रशासनिक तंत्र की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑडियो में सामने आई बातचीत ने साफ संकेत दिए हैं कि खनन के नाम पर सेटिंग, संरक्षण और पैसों के लेनदेन का खेल चल रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें एक दरोगा का नाम सामने आ रहा है, जो सात हजार रुपये लेने की बात स्वीकारते हुए उसे ?उधार? बताने की कोशिश कर रहा है।

अब सवाल सीधा और तीखा है_क्या वर्दी इतनी कमजोर हो गई है कि उसे माफियाओं के सहारे ?उधार? लेना पड़ रहा है, या फिर यह ?उधार? नहीं, सिस्टम में जड़ें जमा चुका भ्रष्टाचार है?

ऑडियो में कथित तौर पर यह भी कहा जा रहा है कि खनन कार्य संरक्षण में कराया गया, यानी कानून के रखवालों की निगरानी में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। इससे साफ है कि मामला सिर्फ एक लेनदेन का नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क की मिलीभगत की तरफ इशारा करता है। हैरानी की बात यह भी है कि इस पूरे प्रकरण में एक तथाकथित पत्रकार का नाम भी उछल रहा है,जिससे चौथा स्तंभ भी सवालों के घेरे में आ गया है।

अगर इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह सिर्फ एक दरोगा की बात नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की पोल खोलता है, जहां कानून की रक्षा करने वाले ही कानून को सौदेबाज़ी का जरिया बना रहे हैं।

फिलहाल, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस बयान सामने आया है। लेकिन जिस तरह से मामला तूल पकड़ रहा है, उससे साफ है कि जनता अब जवाब चाहती है_और सिर्फ जांच नहीं, कार्रवाई भी।

अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं_क्या यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा या फिर सच में वर्दी पर लगे दाग को साफ करने की हिम्मत दिखाई जाएगी?

#DMHardoi #HardoiPolice #hilightseveryonefollowers #UPPolice #hardoi #Bilgram