जयपुर–रेवाड़ी रेलखंड पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य, कई ट्रेनें प्रभावित

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में जयपुर?रेवाड़ी रेलखंड पर खैरथल?पड़ीसल तथा पड़ीसल?अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं 106 पर आरयूबी (रेल अंडर ब्रिज) लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते 9 व 10 मई 2026 को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, इस कार्य के कारण कई रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित, रेगुलेट (देरी से संचालित) एवं रीशेड्यूल की गई हैं।

आंशिक रद्द रेल सेवाओं के तहत गाड़ी संख्या 09635 जयपुर?रेवाड़ी स्पेशल 10 मई को जयपुर से चलकर केवल अलवर तक ही संचालित होगी, जबकि अलवर से रेवाड़ी के बीच यह सेवा रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी?जयपुर स्पेशल उसी दिन रेवाड़ी के स्थान पर अलवर से संचालित होगी, जिससे रेवाड़ी से अलवर के बीच यह सेवा रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाओं में कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। गाड़ी संख्या 14322 भुज?बरेली, 26481 जोधपुर?दिल्ली कैंट वंदे भारत, 14661 बाड़मेर?जम्मूतवी, 14662 जम्मूतवी?बाड़मेर, 14321 बरेली?भुज, 19566 देहरादून?ओखा, 20937 पोरबंदर?दिल्ली सराय, 26482 दिल्ली कैंट?जोधपुर वंदे भारत, 12916 दिल्ली?साबरमती, 15013 जैसलमेर?काठगोदाम तथा 20990 चंडीगढ़?उदयपुर सिटी रेलसेवाएं अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी। इन ट्रेनों को फुलेरा?जयपुर?अलवर?रेवाड़ी मार्ग के बजाय रींगस, लोहारू, रतनगढ़ और डेगाना जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा।

रेगुलेट की गई रेल सेवाओं में गाड़ी संख्या 12986 दिल्ली सराय?जयपुर 40 मिनट, 12016 अजमेर?नई दिल्ली 15 मिनट तथा 12249 शकूरबस्ती?जैसलमेर 30 मिनट की देरी से संचालित होंगी।

वहीं, रीशेड्यूल रेल सेवाओं के अंतर्गत गाड़ी संख्या 14726 मथुरा?भिवानी अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 10 मिनट की देरी से तथा गाड़ी संख्या 12413 अजमेर?जम्मूतवी 1 घंटा 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और बदले हुए समय एवं मार्ग को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाएं।

यह कार्य भविष्य में समपार फाटकों को समाप्त कर रेल और सड़क यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।