ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत: लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

जयपुर। भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष पहल की है। यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल 05 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर पहुंचेगी, जहां इसका आगमन 00:35 बजे और प्रस्थान 00:45 बजे होगा। इसके बाद ट्रेन शाम 18:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 06 अप्रैल 2026 से 27 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन रात 22:30 बजे राजकोट से रवाना होकर मंगलवार को जयपुर पहुंचेगी, जहां 16:25 बजे आगमन और 16:35 बजे प्रस्थान के बाद बुधवार सुबह 05:15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, समदड़ी, जालौर, पाटन, महेसाना, सुरेंद्रनगर और वांकानेर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 स्लीपर, 04 सामान्य श्रेणी और 02 गार्ड कोच शामिल होंगे।

रेलवे के इस निर्णय से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह सेवा बेहद उपयोगी साबित होगी।