मेला के सातवें दिन विश्व क्षयरोग दिवस का हुआ आयोजन,32 ग्राम पंचायतों के प्रधान हुए सम्मानित

फतेहपुर 24 मार्च।जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश सरकार में अभूतपूर्व विकास एवं शतत समृद्धि के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नौ दिवसीय मेला के सातवे दिन आईटीआई फतेहपुर परिसर में महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, उद्योग, आयुष विभाग, दिव्यांग, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, सूचना विभाग, सिंचाई, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, बैंक, आदि विभागों के स्टालों के माध्यम से आम जन मानस ने योजनाओं की जानकारी ली। जिसमें महिला कल्याण विभाग की टीम ने प्रतिभाग करते हुए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जनमानस को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। तथा साथ ही विभिन्न हेल्प लाइन नंबर 181, 1090, 1076, 112, 1930 की भी जानकारी दी गई। जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार के नौ वर्ष में किए गए अभूतपूर्व किये गए विकास कार्यों की स्टैंडी की प्रदर्शनी लगाई गई, आम जन मानस में आकर्षण का केंद्र रही और नागरिकों ने देखा और सराहा।इसी क्रम में आज विश्व क्षयरोग दिवस का आयोजन आई०टी०आई० सभागार फतेहपुर में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त पंचायत के अन्तर्गत जनपद फतेहपुर में टीबी मुक्त घोषित होने वाली 32 ग्राम पंचायतों के प्रधान को राष्ट्रपिता की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें विगत तीन वर्षों से लगातार टीबी मुक्त घोषित होने वाली अमौली ब्लाक की मानेपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान को सोने की रंग की प्रतिमा, विगत दो वर्षों से से लगातार टीबी मुक्त घोषित होने वाली धाता ब्लाक की सैदपुर पंचमयी, मलवा ब्लाक की बरौरी, असोथर ब्लाक की गढ़ी, देवमयी ब्लाक की लाला बक्सरा एवं खजुहा ब्लाक की सराय ग्राम पंचायतों के प्रधान को चाँदी की रंग की प्रतिमा एवं शेष 26 प्रथम बार टीबी मुक्त घोषित होने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधान को कास्य की रंग की प्रतिमा से सम्मानित किया गया। विगत वर्ष राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विभागाध्यक्ष, जिला पंचायत राज अधिकारी फतेहपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। टीबी प्रोग्राम में निक्षय मित्र के रूप में सर्वाधिक गोद लेने वाले चेयरमैन इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी डा० अनुराग श्रीवास्तव, संचालक ब्राडवेल क्रिश्चियन अस्पताल कलक्टरगंज फतेहपुर तथा श्रीमती अर्चना गिरि पत्नी डा० राजीव नयन गिरि को प्रशस्ति पत्र देकर परियोजना निदेशक द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सहयोग देने वाले चिकित्सक गण प्राईवेट मरीज नोटीफिकेशन के लिये: वर्ष 2025 में-
डा० राजीव रतन शर्मा सचिव इण्डियन मेडिकल एसोशिएशन, फतेहपुर। , डा० पंकज सिंह, एम०बी० मेमोरियल हास्पिटल, फतेहपुर, डा० पवन बाजपेयी, संवेदना हास्पिटल फतेहपुर, डा० एस०पी० मौर्या शिवा हास्पिटल फतेहपुर, डा० वी०के० चौधरी, कल्याणी हास्पिटल फतेहपुर, डा० रघुनाथ सिंह, धुन्नी सिंह मेमोरियल अस्पताल फतेहपुर।इसके अतिरिक्त केमिस्ट एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र त्रिवेदी को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधीक्षक सामु० स्वा० केन्द्र हथगाँव डा० अमित चौरसियां, अधीक्षक सामु०स्वा०केन्द्र बिन्दकी डा० धर्मेन्द्र सिंह एवं अधीक्षक सामु० स्वा० केन्द्र गाजीपुर डा० पंकज गुप्ता एवं जनपद फतेहपुर के बी०पी०एम०, बी०सी०पी०एम० एवं सी०एच०ओ० को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर परियोजना निदेशक फतेहपुर शेषमणी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजीव नयन गिरि व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश कुमार समस्त ए०सी०एम०ओ०, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधीक्षक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण, ए०आर०ओ० एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।