मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बिन्दकी फतेहपुर में निःशुल्क कक्षायें संचालित की जायेंगी

अवनीश कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि जनपद फतेहपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत संचालित कोचिंग में परीक्षा तैयारी हेतु दिनांक 01.04.2026 से तहसील बिन्दकी मुख्यालय अन्तर्गत दयानन्द इण्टर कालेज, बिन्दकी फतेहपुर में निःशुल्क कक्षायें संचालित की जायेंगी। जिसमें मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों को (यू०पी०एस०सी० / यू०पी०पी०सी०एस० तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं यू०पी०टेट, एस०एस०सी०, उ०प्र० पुलिस, यू०पी०एस०एस०एस०सी०, इत्यादि) की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जायेगा। ऐसे प्रतिभाशाली एवं उत्साही छात्र/छात्राएं जिनके पास प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु पर्याप्त साधन नहीं है उनके लिए उ०प्र० सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग योजना के माध्यम से सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इच्छुक छात्र/छात्राएं राजकीय पुस्तकालय आबूनगर फतेहपुर व कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कलेक्ट्रेट फतेहपुर में सम्पर्क कर यथाशीघ्र लाभ उठायें। मो० नं0- 9129977390, 7398582774 में सम्पर्क कर सकते हैं।