विशाल जागरण में मां देवी के दरबार में बही श्रद्धा विश्वास की बयार

मां पंथेश्वरी धाम में श्री रामलीला का किया गया आयोजन

बिंदकी/ फतेहपुर,24 मार्च।नवरात्र के मौके पर जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। खजुहा कस्बे के मा पंथेश्वरी धाम में मां देवी की पूजा अर्चना की गई वहीं उधर जोगापुर गांव में आयोजित रात्रि जागरण में मां देवी के गीतों में श्रद्धालु जमकर झूमे।

जानकारी केअनुसार बिंदकी क्षेत्र के जोगापुर गांव में नवरात्र के मौके पर बजरंग बली बाबा मंदिर के समीप मां दुर्गा माता के विशाल जागरण एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा वरिष्ठ समाजसेवी बृजेश मिश्रा ने फीता काटकर तथा मां दुर्गा देवी की पूजा अर्चना आरती करके किया। विशाल जागरण कार्यक्रम रात भर चलता रहा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य उदय शंकर वर्मा, कमेटी के अध्यक्ष सागर शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान अनुज उर्फ भानु प्रताप, अरुण मिश्रा ,राम बहादुर वर्मा, मुन्नालाल तिवारी, मनोज तिवारी, छोटा, मुन्ना तिवारी प्रवीण मिश्रा राजन शुक्ला राजन तिवारी अशोक मिश्रा,गिरधारी मिश्रा, बउवन, रोहित तिवारी, शिवम शुक्ला, राम स्वरुप तथा अखिलेश सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार नवरात्रि के मौके पर खजुहा कस्बे के मां पंथेश्वरी देवी मंदिर को भव्यता से सजाया गया था मा देवी के दरबार में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे। ऐसी मान्यता है कि मां देवी से जो भी श्रद्धालु मन्नत मांगता है मां देवी उसकी मन्नत अवश्य पूरी करती है। सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को मां पंथेश्वरी धाम परिसर में रामलीला का आयोजन किया गया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रभु श्री राम तथा माता सीता की आरती पूजा किया। इस मौके पर श्री वैद जी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।