भाजपा सरकार में शिक्षकों को मिल रही कैशलैस इलाज की सुविधा -  मलयज शर्मा 

मूल्यांकन केंद्र पहुंच कर शिक्षकों से की मुलाकात

फतेहपुर। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मलयज शर्मा ने जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नागा निरंकारी इंटर कालेज. रेल बाजार इंटर कालेज एवं मुस्लिम इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से भेट कर नवसंवत्सर की बधाई दी।उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक शिक्षक समाज भाजपा के साथ है।अब तो और ज़्यादा भाजपा विचार धारा से जुड़ रहा हैं। अभी हाल में ही भाजपा सरकार ने शिक्षकों को उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा दी।एक तारीख को खाते में वेतन आ जाता है पहले तो यही बहुत बड़ी समस्या होती थी और इसी कारण शिक्षक संघ की दुकान चलती थी। भाजपा सरकार आनें के बाद रोमियो इस्क्वायड की व्यवस्था की जिससे पहले जिस प्रकार महिला विद्यालयों के पास लोफ़रो का जमावड़ होता था और वह छात्रों एव महिला शिक्षकों से अभद्रता करते थे अब सब बंद हो गया हैं। शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मलयज शर्मा ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने में भाजपा सरकार सफल हुई पहले की सरकारों में नकल माफिया हावी रहते थे l उधर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। lइस मौके पर भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी, ज्ञानेंद्र। प्रताप सिंह,नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, सुरेंद्र पाठक, सुनील सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।