झांसी व सूबेदारगंज से बांद्रा के लिए दो सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलेंगी

यात्रियों को बड़ी राहत: झांसी व सूबेदारगंज से बांद्रा के लिए दो सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलेंगी

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल और सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल के संचालन का निर्णय लिया है।

पहली ट्रेन 02199/02200 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी?बांद्रा टर्मिनल स्पेशल 2 अप्रैल से 9 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को झांसी से तथा 4 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को बांद्रा से कुल 15-15 फेरों के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत और बोरीवली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

वहीं दूसरी ट्रेन 04125/04126 सूबेदारगंज?बांद्रा टर्मिनल स्पेशल 6 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से तथा 7 अप्रैल से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा से 15-15 फेरों के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन फतेहपुर, इटावा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

दोनों ट्रेनों में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे के इस निर्णय से उत्तर प्रदेश और मध्य भारत से मुंबई जाने वाले यात्रियों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।