प्रयागराज: स्काउट-गाइड परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

प्रयागराज जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को रविवार को सम्मानित किया गया। भारत स्काउट गाइड ट्रेनिंग सेंटर सूबेदारगंज की उपाध्यक्षा श्रीमती आयुशी भटनागर ने 22 मार्च 2026 को स्काउट हट डीएसए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बुलबुल, गाइड और रेंजर सेक्शन के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

जिले स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान, निपुण एवं प्री-राज्य पुरस्कार श्रेणियों में प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की। परीक्षा में कुल 23 सदस्य सफल रहे, जिनमें 6 बुलबुल, 11 गाइड और 6 रेंजर शामिल हैं। सफल प्रतिभागियों को स्वर्ण पंख, तृतीय सोपान और निपुण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्षा आयुशी भटनागर ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे बढ़ने और अनुशासन, सेवा तथा नेतृत्व के गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त गाइड मंजू जोशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड नूरी सिद्दीकी,ज्योति कुमारी सहित यूनिट लीडर अंकिता शर्मा, पूजा शर्मा, फ्लॉक लीडर सुमन यादव, गाइड कैप्टन सोनम और रेंजर लीडर रुपाली भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में सभी सफल बच्चों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।