मनोकामना मंदिर में छठे नवरात्र पर पहुंचे सीएफओ डॉ. आर.के. पाण्डेय, प्रसाद देकर किया गया सम्मान

मनोकामना मंदिर में छठे नवरात्र पर पहुंचे सीएफओ डॉ. आर.के. पाण्डेय, प्रसाद देकर किया गया सम्मान

मुरादाबाद रेलवे कॉलोनी स्थित मनोकामना मंदिर में छठे नवरात्र के अवसर पर उस समय विशेष माहौल बन गया, जब सीएफओ डॉ. आर.के. पाण्डेय मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही और हवन-पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम जारी रहे। मंदिर के सेवादार बिल्लू कत्याल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आए।

नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है, जहां लगातार श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी है।