मुरादाबाद में पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवियों का हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

मुरादाबाद में समाज सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल पेश करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट द्वारा रविवार को प्रेम चुनरिया, बुध बाजार में एक भव्य एवं गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का महत्व और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम में संबोधन में कहा कि निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करने वाले लोग ही समाज की असली ताकत होते हैं। ऐसे लोग बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह न केवल सेवा करने वालों का हौसला बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं।

समारोह के दौरान उन विशिष्ट व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में एक प्रेरणादायक पहचान बनाई है। सम्मानित होने वालों में कपिल नारंग, अमित शर्मा, अंजू त्रिपाठी, मीनू विज, अमित गुप्ता, विनोद गुंबर, अभिनव बंसल, कमल गुलाटी, गुरप्रीत दुआ और विनय शुक्ला सहित अनेक प्रमुख नाम शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त समारोह में खैराती लाल मल्होत्रा, गुरविंदर सिंह, ज्ञानेंद्र गांधी, विजय मदान, सतीश चंद्र मदान, रोहतास लाल सपरा, गिरीश भांडुला, रोहित ढल्ल, सतीश अरोरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान की।

इस सफल आयोजन के पीछे ट्रस्ट के समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन का विशेष योगदान रहा। संरक्षक मनोज आहूजा, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह (रिंकल भाई), वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय नारंग, उपाध्यक्ष तुषार मदान एवं प्रदीप खेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण मदान, सह सचिव विकी धामा, प्रदेश सचिव संजीव मेहता, सलाहकार संजय अमर, दीपक दत्ता, यश चौधरी, नलिन चड्ढा, अशोक मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह एवं अश्वनी नारंग, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल ढींगरा (चिंटू भाई), मीडिया प्रभारी कुमारी दीप्ति, सदस्य मीनू बीज, शीतल धूमीर और नेहा आनंद मल्होत्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पंजाबी हेल्पलाइन ट्रस्ट लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था द्वारा रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता, शिक्षा सहयोग, खाद्य सामग्री वितरण तथा अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से लगातार लोगों की मदद की जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।