नवरात्रि मेले पर डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत

नवरात्रि मेले पर डोंगरगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों का अस्थाई ठहराव, यात्रियों को बड़ी राहत

नवरात्रि मेले के अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर एवं बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवाओं का डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यह व्यवस्था विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

इन ट्रेनों का रहेगा ठहराव:

1. बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस (20843/20844)

गाड़ी संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 23 व 24 मार्च 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात 21:56 बजे पहुंचेगी तथा 21:58 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस 19, 21 व 26 मार्च 2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान कर डोंगरगढ़ स्टेशन पर सुबह 05:40 बजे पहुंचेगी और 05:42 बजे रवाना होगी।

2. बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (20845/20846)

गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 19, 21 व 26 मार्च 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान कर डोंगरगढ़ स्टेशन पर 21:56 बजे पहुंचेगी और 21:58 बजे रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 22 व 24 मार्च 2026 को बीकानेर से प्रस्थान कर डोंगरगढ़ स्टेशन पर 05:40 बजे पहुंचेगी और 05:42 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के इस निर्णय से नवरात्रि मेले में मां बम्लेश्वरी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।