रायपुर में भाजयुमो का रंगों से सजा शक्ति प्रदर्शन, होली मिलन में उमड़ा युवा जोश: सतेंद्र राजवाड़े 

कोरिया । राजधानी रायपुर के शहनाई गार्डन में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के ?होली मिलन समारोह? में उत्साह, संगठनात्मक एकता और युवा ऊर्जा का भव्य संगम देखने को मिला। प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम केवल पारंपरिक उत्सव तक सीमित न रहकर राजनीतिक समन्वय और संगठन की मजबूती का प्रभावशाली मंच बनकर उभरा। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा पर्व है, जो समाज को जोड़ने के साथ-साथ प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच संवाद, समन्वय और नई ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। विशिष्ट अतिथियों में केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंक राम वर्मा, गजेंद्र यादव एवं गुरु खुशवंत साहेब सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया।इस भव्य समारोह में कोरिया जिले की भागीदारी भी खास रही। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं युवा नेता अभिजीत दुबे सहित कई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।जिलाध्यक्ष सतेंद्र राजवाड़े ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता समाजहित में हमेशा अग्रणी रहते हैं और ऐसे आयोजन संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम के दौरान गुलाल, रंग और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पूरे परिसर में उल्लास, एकता और जोश का अद्भुत नजारा देखने को मिला।यह आयोजन न केवल होली का उत्सव रहा, बल्कि संगठन की ताकत, नेतृत्व की स्वीकार्यता और युवा शक्ति के प्रभावशाली प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण भी बना।