मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद, जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय बोले- ईद भाईचारे और अमन का पर्व

कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ईदुल फितर के अवसर पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में लगाए गए शिविर में मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि ईदुल फितर का पर्व आपसी भाईचारे, अमन, समृद्धि और प्रेम का पर्व है। उन्होंने सभी को ईद मुबारक का पावन संदेश देते हुए दुआ की कि अल्लाह सभी की इबादत कुबूल करे और सभी के जीवन में सुख, शांति और बरकत लाए।

समारोह में मुनेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, सत्यप्रकाश गुप्ता, नूरमुहम्मद नूरी, महेंद्र सिंह एडवोकेट, अमित यादव एडवोकेट, सत्येंद्र पाल सिंह बैस एडवोकेट, गुलफान सिंह यादव, जितेन्द्र चौहान, आर्चिक मिश्रा, प्रतिभा सिंह, ऊषापाल, देशबंधु, अमर दीन अंसारी, चमन, शब्बन, राजा सलमानी, दीप कुमार पाण्डेय, विमल कुमार सिंह, आत्माराम भारद्वाज, नन्द किशोर, अर्जुन बाल्मीकि, साजिल मियां, रजनीश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।