कासगंज में मनाई गई वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि

कासगंज। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस के कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन सत्येंद्र पाल सिंह बैस ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान अजमेर और दिल्ली के अंतिम हिंदू सम्राट थे, जिन्होंने महज 11 वर्ष की आयु में सत्ता संभाली थी। वे शब्दभेदी बाण विद्या में निपुण थे और बाल्यकाल में ही उन्होंने शेर से युद्ध कर उसे मार दिया था। उन्होंने बताया कि वीर सम्राट ने मोहम्मद गौरी को 16 बार युद्ध में पराजित किया, लेकिन छल से उन्हें बंदी बना लिया गया और आंखें फोड़ दी गईं।

बैस ने आगे बताया कि मोहम्मद गौरी जब उनकी बाण विद्या देखना चाहता था, तब कवि चंदवरदाई के संकेत पर पृथ्वीराज चौहान ने शब्दभेदी बाण से उसका वध कर दिया। उन्होंने कहा, "जब तक यह सृष्टि रहेगी, वीर सम्राट पृथ्वीराज चौहान का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा।"

इस अवसर पर प्रदेश सचिव विधि विभाग कांग्रेस धर्मेश शर्मा, शिव कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह यादव, अरविंद गुप्ता, अमित कुमार सोलंकी, सुनील कुमार असावा, होड़िल वर्मा, रोहित सक्सेना, लालू प्रसाद यादव, तेजेंद्र सिंह, शिवकुमार, बॉबी, शिवम गौतम, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।