ईद को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, अधिकारियों ने संभाली कमान

ईद को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, अधिकारियों ने संभाली कमान

मुरादाबाद। ईद-उल-फितर को देखते हुए जनपद में अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीमें मुस्तैदी से तैनात रहीं और प्रमुख स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. आर. के. पाण्डेय के नेतृत्व में विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा। उनके साथ अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा और एफएफएफओ मोहित कुमार भी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और हालात का जायजा लेते रहे।

ईदगाह, मस्जिदों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई। अग्निशमन वाहनों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही, अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

अग्निशमन विभाग की इस सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहा और ईद का त्योहार शांति व सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।