मुरादाबाद कटघर थाने पर नए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने संभाली कमान

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए नए थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह की तैनाती की गई है गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया नवागत इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम करना होगा उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने विशेष रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीरता दिखाई इंस्पेक्टर ने बताया कि कटघर क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही रात के समय में संदिग्त लोगों को ध्यान में रखते हुए पुलिस गश्त को और अधिक सक्रिय दी गई है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं बीट सिपाहियों और उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने यह भी कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके कटघर थाना में नए इंस्पेक्टर की तैनाती से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि अब क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और अपराधों पर लगाम लगाया जाएगा।