नवरात्रि पर ग्राम कन्थाथोक में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

नवरात्रि पर ग्राम कन्थाथोक में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

हरदोई

जनपद के ग्राम कन्थाथोक,पोस्ट बहर में पावन नवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रीराम कथा की अमृत वर्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 19 मार्च 2026, गुरुवार से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026, शुक्रवार तक लगातार 9 दिनों तक चलेगा।

कथा के समापन उपरांत 28 मार्च 2026, शनिवार (दशमी तिथि) को हवन एवं भंडारे का भव्य आयोजन भी संपन्न किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य प्रद्युम्न शुक्ला द्वारा किया जा रहा। वहीं इस धार्मिक आयोजन के यजमान श्री राम कुमार अवस्थी एवं उनकी धर्मपत्नी कमला अवस्थी हैं। कार्यक्रम में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

आयोजकों ने समस्त ग्राम एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करें तथा नवरात्रि के पावन अवसर का पुण्य लाभ प्राप्त करें।