मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से ग्राम पंचायत परसनी हुई सम्मानित

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से ग्राम पंचायत परसनी हुई सम्मानित

#हरदोई
.
जनपद के विकास खंड टड़ियावां की ग्राम पंचायत परसनी को उत्कृष्ट विकास कार्यों के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत ग्राम पंचायत को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार...विकास खंड टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसनी ने वर्ष 2024-25 में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वच्छता एवं पंचायत स्तर पर नवाचारों के चलते यह सम्मान प्राप्त किया है। यह सम्मान पंचायत को बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता और जनहित में किए गए कार्यों के लिए ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधि डॉ राम लखन गुप्ता "अनुज" को दिया गया ,जो क्षेत्र के अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी तथा जिला अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना की गई।

👉 ग्रामवासियों में खुशी की लहर है और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।

#DMHardoi #hilightseveryonefollowers