गोपामऊ विधानसभा में सर्वेश जनसेवा की जनसभा, बारिश में भी डटे रहे लोग

गोपामऊ विधानसभा में सर्वेश जनसेवा की जनसभा, बारिश में भी डटे रहे लोग

#हरदोई
.
157 विधानसभा गोपामऊ के ग्राम हफीजुद्दीनपुर में आज सर्व समाज की एक भव्य जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा का आयोजन राठौर समाज,राजभर समाज, क्षत्रिय समाज एवं गौतम समाज के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौसम ने कई बार बाधा डालने की कोशिश की और लगातार बारिश होती रही, लेकिन जनसमर्थन का उत्साह ऐसा रहा कि लोग अपनी जगह से हिले तक नहीं। बारिश के बीच भी पूरी सभा अंत तक डटी रही, जो जन समर्थन और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

सभा को संबोधित करते हुए सर्वेश जनसेवा ने कहा कि वह सभी समाज के लोगों के इस प्रेम, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों ने तन, मन और धन से समर्थन देने का वादा किया है, जो उनके लिए बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर रामकुमार राठौर, राम भरोसे, नागेंद्र पाल, इंद्रपाल (पूर्व प्रधान), कमलेश कुमार, सुरेश पाल, कमलेश छोटे भइया, विपिन सिंह, राम शंकर, रामनिवास और आयोजक राम भजन, रामचंद्र सहित संजीव राणा, राम अवतार चौरसिया, मनकेश भारती, सुभाष चंद्र और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सभा का समापन उत्साह और एकजुटता के संदेश के साथ हुआ।

Uttar Pradesh Highlights Sarvesh Janseva Gopamau