जेल व्यवस्था पर सख्ती! जिला जज, डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण

जेल व्यवस्था पर सख्ती! जिला जज, डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण

_कैदियों की हालत,व्यवस्थाओं का हुआ पूरा हिसाब,हर कमी पर सख़्त लहज़ा,हर लापरवाही पर जवाब_

#हरदोई
.
कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज जिला जज, डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्थाओं, कैदियों की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। हर बैरक, हर कोने और हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया। अधिकारियों ने संबंधित जेल प्रशासन व पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कैदियों के अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

⚠️ सख्त संदेश-
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा और जेल की सुरक्षा को और चाक-चौबंद किया जाएगा।

#HardoiPolice #policehardoi