बसपा से संभावित प्रत्याशी सर्वेश जनसेवा का जनसंपर्क अभियान तेज

?जनता का भरोसा, सर्वेश का संकल्प!?

बसपा से संभावित प्रत्याशी सर्वेश जनसेवा का जनसंपर्क अभियान तेज

#हरदोई
.
जनपद 157- विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ से बहुजन समाज पार्टी से संभावित प्रत्याशी सर्वेश जन सेवा का जनसंपर्क अभियान लगातार जोर पकड़ता जा रहा है।क्षेत्र के गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर सर्वेश जन सेवा को सर्व समाज का अपार प्यार और समर्थन मिल रहा है।

जनता के बीच भावुक अंदाज में उन्होंने कहा कि_
"आप सभी का यह प्यार और भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं वादा करता हूं कि आपके परिवार को अपना परिवार समझकर पूरे विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास करूंगा।"

💼 युवाओं के लिए बड़ा वादा:

सर्वेश जन सेवा ने साफ किया कि उनकी प्राथमिकता रोजगार होगी।
👉 हर युवा को रोजगार के अवसर
👉 लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना
👉 व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा

क्या बन रहा है माहौल?

क्षेत्र में जिस तरह से सर्वेश जन सेवा को समर्थन मिल रहा है, उससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। समर्थकों का दावा है कि इस बार बदलाव तय है।

Uttar Pradesh Highlights Sarvesh Janseva Gopamau