वलसाड–सूरत रेलखंड पर तकनीकी कार्य, ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

पश्चिम रेलवे के वलसाड-सूरत रेलखंड के बीच नवसारी मरोली स्टेशनों के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 410 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित (रेगूलेट) किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

रेगूलेट रेल सेवाएं:

गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल भिवानी रेलसेवा (17 मार्च 2026) ? मार्ग में लगभग 1 घंटे की देरी

गाड़ी संख्या 12216, बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रेलसेवा (17 मार्च 2026) ? मार्ग में लगभग 30 मिनट की देरी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

पश्चिम रेलवे द्वारा किया जा रहा यह कार्य रेल संरचना को मजबूत और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी।