पालघर–बोईसर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

पालघर?बोईसर रेलखंड पर तकनीकी कार्य, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

पश्चिम रेलवे के पालघर-बोईसर रेलखंड के बीच स्थित ब्रिज संख्या 142 पर तकनीकी कार्य किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित (रेगूलेट) किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे से संचालित कई रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा।

प्रभावित (रेगूलेट) रेल सेवाएं:

गाड़ी संख्या 11089, भगत की कोठी पुणे एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) ? मार्ग में 10 मिनट देरी

गाड़ी संख्या 20694, बैंगलुरू जोधपुर एक्सप्रेस (16 मार्च 2026) ? मार्ग में 55 मिनट देरी

गाड़ी संख्या 12239, मुंबई सेंट्रल हिसार एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) ? मार्ग में 20 मिनट देरी

गाड़ी संख्या 20496, हडपसर जोधपुर एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) ? मार्ग में 25 मिनट देरी

गाड़ी संख्या 14808, दादर जोधपुर एक्सप्रेस (18 मार्च 2026) ? मार्ग में 20 मिनट देरी

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें और उसी अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।

पश्चिम रेलवे द्वारा किए जा रहे इस तकनीकी कार्य का उद्देश्य रेल संरचना को और अधिक सुरक्षित एवं मजबूत बनाना है, जिससे भविष्य में यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित रेल सेवाएं मिल सकें।