नए यमुना ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

नए यमुना ब्रिज निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

जयपुर। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली और दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 249 पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य तथा अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और कुछ रेल सेवाएं निर्धारित समय से विलंब से संचालित होंगी।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली?सातरोड रेलसेवा 29 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 54086, सातरोड?दिल्ली रेलसेवा 29 मार्च 2026 को रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

20939 साबरमती?सुल्तानपुर एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय?नई दिल्ली?तिलक ब्रिज?साहिबाबाद होकर चलेगी और दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

15091 दौराई?टनकपुर एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) भी इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

09609 उदयपुर सिटी?योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल (17 मार्च 2026) दिल्ली कैंट?दिल्ली सराय?नई दिल्ली?तिलक ब्रिज?साहिबाबाद मार्ग से चलेगी और दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

15623 भगत की कोठी?कामाख्या एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) इसी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

19031 साबरमती?योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) दिल्ली कैंट?नई दिल्ली?तिलक ब्रिज?साहिबाबाद मार्ग से चलेगी और दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

15910 लालगढ़?डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) शकूरबस्ती?नई दिल्ली?तिलक ब्रिज?साहिबाबाद मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

04732 समस्तीपुर?श्रीगंगानगर स्पेशल (18 मार्च 2026) साहिबाबाद?तिलक ब्रिज?नई दिल्ली?दिल्ली किशनगंज मार्ग से चलेगी और दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

19610 योगनगरी ऋषिकेश?उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (17 मार्च 2026) नोली?दिल्ली शाहदरा ए पैनल?दिल्ली शाहदरा बी पैनल?तिलक ब्रिज?नई दिल्ली?दिल्ली सराय?दिल्ली कैंट मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

15091 दौराई?टनकपुर एक्सप्रेस (28 मार्च 2026) भी दिल्ली सराय?नई दिल्ली?तिलक ब्रिज?साहिबाबाद मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

15014 काठगोदाम?जैसलमेर एक्सप्रेस (28 मार्च 2026) साहिबाबाद?तिलक ब्रिज?नई दिल्ली?दिल्ली सराय मार्ग से चलेगी और दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

14117 प्रयागराज?भिवानी एक्सप्रेस (28 मार्च 2026) साहिबाबाद?तिलक ब्रिज?नई दिल्ली?दिल्ली किशनगंज मार्ग से संचालित होगी और दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

पुनर्निर्धारित रेलसेवा

गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी?साबरमती एक्सप्रेस 28 मार्च 2026 को वाराणसी से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।