बरेली से बड़ी खबर: यमुना पुल निर्माण के चलते कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ स्टेशनों पर ठहराव रद्द

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत दिल्ली एवं दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच नए यमुना पुल के निर्माण कार्य के चलते इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ स्टेशनों पर उनका ठहराव भी निरस्त रहेगा।

इन ट्रेनों का बदला मार्ग

15091 दौराई टनकपुर एक्सप्रेस

यह ट्रेन 17 व 28 मार्च 2026 को दिल्ली सराय रोहिल्ला नई दिल्ली तिलक ब्रिज शकुर बस्ती मार्ग से संचालित होगी।

इस दौरान ट्रेन का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नहीं होगा।

12036 दिल्ली टनकपुर एक्सप्रेस

18 मार्च 2026 को यह ट्रेन नई दिल्ली तिलक ब्रिज शकुर बस्ती के रास्ते चलाई जाएगी।

इस दिन ट्रेन का ठहराव दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर नहीं रहेगा।

15014 काठगोदाम?जैसलमेर एक्सप्रेस

28 मार्च 2026 को यह ट्रेन शकुर बस्ती तिलक ब्रिज नई दिल्ली दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से चलाई जाएगी।

इस दौरान दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

14117 प्रयागराज जं.भिवानी एक्सप्रेस

28 मार्च 2026 को यह ट्रेन शकुर बस्ती तिलक ब्रिज नई दिल्ली दिल्ली किशनगंज मार्ग से संचालित होगी।

इस दिन ट्रेन का ठहराव दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशन पर नहीं रहेगा।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

इस संबंध में जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर द्वारा दी गई है।