टनकपुर स्टेशन पर ट्रेन में क्या मिला देखिए.... यह रिपोर्ट....

इज्जतनगर मंडलके रेल मदद एप पर मंडल नियंत्रण कक्ष, इज्जतनगर को 11 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15091 दौराई?टनकपुर एक्सप्रेस के कोच संख्या एम-1 में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया है। महिला यात्री के बर्थ संख्या 18, 19, 21 और 22 का आरक्षण फुलेरा से चंदौसी तक था।

सूचना मिलते ही यह जानकारी तत्काल ट्रेन में ड्यूटी पर मौजूद ट्रेन कंडक्टर सुबोध कुमार को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए ट्रेन के कई कोचों में पर्स की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद उन्हें कोच संख्या एम-2 के बाथरूम में पर्स रखा हुआ मिला।

पर्स मिलने के बाद ट्रेन कंडक्टर सुबोध कुमार ने आरक्षण चार्ट में उपलब्ध यात्री के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पर्स मिलने की सूचना दी। पर्स में 7,200 रुपये नकद और कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी रखी हुई थी।

इसके बाद जब ट्रेन टनकपुर स्टेशन पहुंची तो पर्स को रेल सुरक्षा बल पोस्ट, टनकपुर के प्रभारी रनदीप कुमार को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में यात्री को भी जानकारी दे दी गई।

इस पूरे मामले की जानकारी संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर मंडल द्वारा दी गई।