रिछा रोड स्थित रेलवे समपार फाटक 17 मार्च की रात से रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से होगा आवागमन

बरेली। रेलवे ट्रैक पर आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते इज्जतनगर मंडल के देवरनिया?बहेड़ी रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रिछा रोड का समपार फाटक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों और सड़क उपयोगकर्ताओं को पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार समपार संख्या 21/ए, जो देवरनिया और बहेड़ी स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 24/16 से 25/01 के मध्य रिछा रोड पर स्थित है, वहां रबराइज्ड इंजीनियरिंग कार्य किया जाना है। इस कारण यह समपार फाटक 17 मार्च 2026 को रात 8 बजे से 18 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

इस अवधि के दौरान सड़क यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। सड़क उपयोगकर्ता वशूपुरा गांव के पास स्थित समपार संख्या 20/सी से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और सहयोग बनाए रखें। साथ ही इस अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि समपार पर किए जाने वाले इस कार्य का उद्देश्य रेल और सड़क दोनों के लिए सुरक्षित तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है।