बरेली में शर्मनाक वारदात वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेल, कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बरेली में एक महिला के साथ ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शौचालय में चोरी -छिपे महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी गई, और फिर उससे संबंध बनाने व लाखों रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शौचालय में छिपकर बना लिया अश्लील वीडियो यह मामला शहर के बारादरी थाना क्षेत्र का है। डोहरा रोड निवासी एक महिला ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का परिचय मोहल्ले में परचून की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति से था। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। पीड़िता के अनुसार उन्होंने जरूरत पड़ने पर आरोपी और उनके परिवार की आर्थिक मदद भी की थी और करीब तीन लाख रुपये तक उधार दिए थे। महिला का आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को जब वह आरोपी के घर स्थित शौचालय में गई थी, तभी आरोपी के पौत्र ने चोरी -छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद में आरोपी ने वही वीडियो दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल महिला का आरोप है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहले दो लाख रुपये की मांग की और लगातार धमकियां देकर मानसिक दबाव बनाने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का असर महिला के परिवार पर भी पड़ा और उसके पति को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें सर्जरी तक करानी पड़ी। 8 लाख की मांग, घर पहुंचकर किया हंगामा महिला का कहना है कि बाद में आरोपी ने यह भी बताया कि उसने यह वीडियो अपने दादा के कहने पर बनाया था। पीड़िता के अनुसार जब उसने इस मामले की शिकायत करने की बात कही, तो 20 नवंबर 2025 को आरोपी उसके घर पहुंचे और वहां विवाद करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी भी की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने बाद में कथित रूप से अश्लील वीडियो वायरल कर दिया और आठ लाख रुपये की मांग करने लगे। साथ ही अन्य वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस बोली-दोनों पक्षों के मामलों की हो रही जांच शहर के बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने मीडिया को बताया कि महिला की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार इस मामले का एक दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी वीर सिंह की ओर से पहले महिला के खिलाफ दुकान का सामान चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो कोर्ट के आदेश पर लिखा गया था और उसकी भी जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी