बरेली में हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल: रमजान में सैकड़ों ने साथ रखा रोजा-इफ्तार

बरेली। पुराने शहर में आयशा पैलेस के पास जगतपुर रोड पर एक दिल छू लेने वाला मंजर देखने को मिला।अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में रमजान के 21वें रोजे पर जरूरतमंदों को भव्य इफ्तार कराया गया। इस नेक काम में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग बराबर हिस्सा लेते नजर आए, जिसने समाज में भाईचारे और अमन की मिसाल पेश की। शारिक अब्बासी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रमजान के पाक महीने में गरीबों की मदद के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी धर्मों के लोग एक साथ बैठे, एक-दूसरे की मदद की और इफ्तार किया। यह नजारा देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया इस पूरे आयोजन के पीछे प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी का मार्गदर्शन और निरंतर निर्देश रहा। वे हमेशा जोर देते हैं कि रमजान में जरूरतमंदों की मदद करना और इफ्तार का इंतजाम करना हमारी जिम्मेदारी है। मुकित अब्बासी के प्रेरणा से संगठन जगह-जगह ऐसे कार्यक्रम चलाता रहता है, जिससे समाज में मोहब्बत और एकजुटता बढ़ती है।रोजा रखना अल्लाह की इबादत है, जो इंसान को धैर्य, तकवा और नेकी सिखाता है। इफ्तार कराना भी बड़ी नेकी है।एक हदीस के मुताबिक, जो किसी रोजेदार को इफ्तार करवाता है, उसे भी उतना ही सवाब मिलता है जितना रोजेदार को। ऐसे में शारिक अब्बासी और मुकित अब्बासी जैसे लोग समाज सेवा के जरिए रमजान की बरकतों को बढ़ा रहे हैं। यह कार्यक्रम न सिर्फ भूख मिटाने का माध्यम बना, बल्कि दिलों को भी जोड़ने का जरिया साबित हुआ। समाज में ऐसे प्रयास ही अमन और सद्भावना की नींव मजबूत करते हैं।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी मंडल महामंत्री सचिन वर्मा चंद्रपाल राठौर नमन मिश्रा अविनाश मिश्रा मोहम्मद हसीब तारिक कुरैशी नूरुद्दीन शब्बू मोहम्मद समीर मोहम्मद मोहम्मद शानू आलम शफातुल्लाह शोएब भइये गुलान खान काशिफ रजा मुनीर रजा आमिर रिजवान मोहम्मद यासीन आदि