युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उसकी लगभग 20 वर्षीय पुत्री घर से चली गई। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद से युवती का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे परिजन चिंतित हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।