फिरोजाबाद में 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ का शंखनाद, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद। विश्व कल्याण की भावना से आयोजित 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के दस दिवसीय आयोजन का शुभारंभ आज विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व यज्ञाधीश श्री रामदास जी महाराज के सान्निध्य में किया जा रहा है।
आयोजन के पहले दिन प्रातः करीब 11 बजे से प्रायश्चित छोरकर्म, दशविधि स्नान, उपनयन (जनेऊ) संस्कार तथा नांदीमुख श्राद्ध कर्म जैसे वैदिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इन धार्मिक विधियों को विद्वान आचार्यगणों द्वारा मंत्रोच्चारण और वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।
महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ चल रहे अनुष्ठानों में भाग लिया। आयोजन स्थल पर साधु-संतों और आचार्यों की उपस्थिति से धार्मिक वातावरण बना रहा।
आयोजकों के अनुसार यह महायज्ञ विश्व शांति, जनकल्याण और आध्यात्मिक उन्नति की कामना के साथ किया जा रहा है, जिसमें आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ संपन्न होंगे।